•   Friday, 27 Jun, 2025
The person found in a drunken state was admitted to the hospital by the Baragaon Police Station of V

वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा नशे की हालत में मिले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा नशे की हालत में मिले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

दिनांक 23.06.2025 को रात्रि लगभग 9:40 बजे पीआरबी 0616 को सूचना प्राप्त हुई कि बाबतपुर–कपसेठी मार्ग पर ग्राम गजापुर के पास एक व्यक्ति नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना पर उपनिरीक्षक श्री अविनाश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर मिले व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दुर्गेश यादव पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश यादव बताया, किंतु अत्यधिक नशे में होने के कारण वह अपना पता स्पष्ट रूप से नहीं बता सका। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक रेल टिकट बरामद हुआ, जो सलेमपुर जंक्शन से लोकमान्य टर्मिनल, मुंबई का था। व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बसनी भेजा गया।

इलाज के उपरांत दिनांक 24.06.2025 को होश में आने पर दुर्गेश यादव द्वारा बताए गए पते के आधार पर दूरभाष के माध्यम से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। संपर्क उपरांत उसके भाई मुकेश यादव पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश यादव, निवासी मल्हना महुआआरी, थाना भाटपार रानी, जनपद देवरिया, वाराणसी को बुलाकर दुर्गेश यादव को सकुशल सुपुर्द किया गया।

दुर्गेश यादव ने बताया कि उसने सलेमपुर जंक्शन से मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ी थी, किंतु अत्यधिक नशे में होने के कारण वह ट्रेन से उतरकर गजापुर, थाना बड़ागांव क्षेत्र में आ गया था। अन्य कोई कारण वह नहीं बता सका।

इस सराहनीय कार्य में थाना बड़ागांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिजनों ने अपने भाई को सकुशल प्राप्त होने पर पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट किया तथा उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

                                              सोशल मीडिया सेल
                                                    पुलिस उपायुक्त,
                                    गोमती-जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- विकास दत्त मिश्रा.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)