•   Sunday, 20 Apr, 2025
An awareness program on organic farming for health and prosperity organized by Krishi Vigyan Kendra

कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर गाज़ीपुर द्वारा स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए जैविक खेती पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

गाज़ीपुर जनपद के जमानिया तहसील  के ब्लॉक रेवतीपुर  के ग्राम पंचायत गौरा मे  आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, अंकुशपुर, गाज़ीपुर द्वारा स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए जैविक खेती  पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर केंद्र के प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ जे. पी. सिंह ने कृषकों को योग को दिनचर्या में शामिल करने को कहाँ साथ ही अपनी खेती में रासायनिक उर्वरक के असंतुलित प्रयोग के कारण मानव स्वास्थ्य के साथ ही मृदा पर पड़ने वाले प्रभाव को बताते हुए उर्वरकों के संतुलित प्रयोग करने कि विधि पर विस्तार से चर्चा किया। मृदा वैज्ञानिक  डॉक्टर अविनाश कुमार राय ने बताया कि  किसानों को जीवामृत के उपयोग करने से अच्छी पैदावार के साथ  खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ा सकते हैं 

उक्त अवसर पर केंद्र के  वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र प्रताप ने खरीफ फसलो में संतुलित उर्वरकों की मात्रा एवं उनके प्रयोग के समय एवं तकनिकी चर्चा करते हुए बीज उत्पादन पर विस्तार से बताया।वैज्ञानिक डॉ शशांक शेखर ने  बुवाई, कटाई, मढ़ाई के लिए प्रयुक्त  कृषि यन्त्रों के प्रयोग एवं उनका रख रखाव के बारे में जानकारी दिया। उद्यान वैज्ञानिक डॉ शशांक सिंह ने सब्जी, फूल, औद्योनिक फसलो में उर्वरको के मात्रा एवं प्रयोग की विधि की तकनिकी जानकारी दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  ग्राम प्रधान श्री सत्येंद्र राय जी
 द्वारा किया गया और | इस  कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक विनय कुमार राय गणेश यादव, महेश यादव , दिनेश यादव, अभिषेक राय  प्रमोद कुमार राय  आदि सहित कुल 80 कृषकों ने प्रतिभाग किया |

रिपोर्ट:-डा सुनील जायसवाल
Comment As:

Comment (0)