•   Monday, 07 Apr, 2025
Ghazipur Kasimabad police station arrested one accused with 315 bore illegitimate firearm and 315 bo

गाज़ीपुर:-कासिमाबाद थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को 315 बोर नाजायज तमंचा और 315 बोर एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।   

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

नाजायज तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

गाज़ीपुर:-कासिमाबाद थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को 315 बोर नाजायज तमंचा और 315 बोर एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  
थानाध्यक्ष कासिमाबाद देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि थाने के उप निरीक्षक श्रीराम यादव अपने हमराहीयो के साथ थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर भ्रमण सील थे तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के हसनपुर पुलिया के पास से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। युवक की जामा तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर नाजायज तमंचा तथा एक 315 बोर कारतूस बरामद हुआ पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सिरताज अली पुत्र अकबर अली निवासी मुसल्लापुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर बताया। अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक श्रीराम यादव के साथ कां सुनील कुमार शुक्ला व कां कुलदीप कुमार दिवाकर शामिल थे।

रिपोर्ट-सतेंदर यादव.गाजीपुर
Comment As:

Comment (0)