•   Tuesday, 08 Apr, 2025
Jaunpur Line Bazar Police arrested one accused who appeared in police exam by forging Aadhar card

जौनपुर लाइन बाजार पुलिस ने आधार कार्ड में कूटरचना कर पुलिस परीक्षा देने वाला 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

जौनपुर लाइन बाजार पुलिस ने आधार कार्ड में कूटरचना कर पुलिस परीक्षा देने वाला 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
                      
जौनपुर। डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री राजेश कुमार मिश्रा–निरीक्षक साइबर क्राइम मछलीशहर जौनपुर केन्द्र प्रभारी पुलिस विज्ञान भवन टी0डी0 कालेज जौनपुर  द्वारा केन्द्र व्यवस्थापक मनोज श्रीवास्तव की सूचना के आधार पर आज दिनांक  30.08.2024 समय 17.00 बजे  विज्ञान बिल्डिंग टी0डी0 कालेज जौनपुर  से अनुक्रमांक 3068572 परीक्षार्थी अंकित कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी ग्राम लालगंज थाना दोकटी जनपद बलिया जो आधार कार्ड में कूटरचना करके पुलिस भर्ती में लाभ लेने के उद्देश्य से प्रयोग में लाया था को उ0नि0 ईशचन्द यादव चौकी प्रभारी टी0डी0 कालेज की अभिरक्षा में थाना स्थानीय पर लाया गया तथा  निरीक्षक श्री राजेश कुमार मिश्रा–निरीक्षक साइबर क्राइम मछलीशहर जौनपुर के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 441/24 धारा  318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 6/7 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधि0 2024 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
 1.अंकित कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी ग्राम लालगंज थाना दोकटी जनपद बलिया। 
*आपराधिक इतिहास -*  
1.मु0अ0स0 441/24 धारा  318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 6/7 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधि0 थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
*बरामदगी-*
1.एक आधार कार्ड व एक प्रश्न पुस्तिका मय ओएमआर शीट 
2.एक प्रवेश पत्र
3.एक हाईस्कूल की मार्कशीट
*गिरफ्तारी टीम –*
1. निरीक्षक श्री राजेश कुमार मिश्रा – निरीक्षक साइबर क्राइम मछलीशहर जौनपुर।

रिपोर्ट- हृदय नरायण जायसवाल, जौनपुर
Comment As:

Comment (0)