•   Wednesday, 14 May, 2025
Wanted accused Sahil alias Wasim in rape case arrested by Sarnath police team

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ वसिम को थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ वसिम को थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में "आपरेशन-चक्रव्यूह" के तहत सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0206/2025 धारा 376(2)N, 504,506 भा०द०वि० थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त साहिल उर्फ वसिम पुत्र सफीउर्रहमान को दिनांक-12.05.2025 को समय करीब 17.05 बजे को थाना सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 10/05/2025 को वादिनी मुकदमा के साथ विपक्षी साहिल द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 पवन कुमार राय द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

साहिल उर्फ वसिम पुत्र सफीउर्रहमान उर्फ बड़क निवासी आम की बारी, पुलकोहना पुरानापुल थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना सारनाथ के परिसर से, दिनांक 12.05.2025 समय करीब 17.05 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0206/2025 धारा 376 (2) N, 504,506, भा0द0वि0 थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1- थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी।

2- उ0नि0 पवन राय थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल, वाराणसी
Comment As:

Comment (0)