•   Friday, 02 May, 2025
Ghazipur Kasimabad local police station arrested the accused wanted in the rape case and sent him to

ग़ाज़ीपुर कासिमाबाद स्थानीय थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में  वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

ग़ाज़ीपुर कासिमाबाद स्थानीय थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में  वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

पुलिस अधीक्षक ग़ाज़ीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो तथा मुकदमे के  वांछितों के विरुद्ध   चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कासिमाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे के वांछित को गिरफ्तार कर ज़ेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला द्वारा  अपने साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए  13-06 2022 को स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी गयी थी कि मेरे ही ग्राम के एक युवक द्वारा मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म  किया गया।पुलिस ने धारा 376/ 452 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश जारी कर दी।
       बुधवार की सुबह  थानाध्यक्ष कासिमाबाद देवेंद्र सिंह यादव ने जरिये मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ हेड कांस्टेबल शिवपूजन सिंह व कांस्टेबल उमर खान रहे।

रिपोर्ट-सतेंदर यादव.गाजीपुर
Comment As:

Comment (0)