सिविल लाइन्स पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 3 अवैध देशी बम बरामद


Varanasi ki aawaz
सिविल लाइन्स पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 3 अवैध देशी बम बरामद
प्रयागराज के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में पुलिस ने 17 अक्टूबर 2024 को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 अवैध देशी बम बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों में चंदन सोनकर, निवासी साउथ मलाका, और मनीष हेला, निवासी कर्बला, शामिल हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एकलव्य चौराहा और पत्थर गिरिजाघर के बीच सुलभ शौचालय के सामने से इन्हें गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह, उपनिरीक्षक अंकित, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव, और कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह शामिल थे।
रिपोर्ट- मो रिजवान अंसारी. जिला संवाददाता इलाहाबाद