•   Monday, 07 Apr, 2025
Divisional Commissioner Vijay Vishwas Pant inspected the construction of six lane Ganga Bridge and d

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सिक्स लेन गंगा ब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया अस्थाई ब्रिज कार्य 10 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सिक्स लेन गंगा ब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया अस्थाई ब्रिज कार्य 10 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश

प्रयागराज। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आज भारत सरकार के सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा गंगा नदी पर बनाए जा रहे सिक्स लेन ब्रिज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत प्रस्तावित अस्थाई स्टील पाइप ब्रिज के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। पंत ने ब्रिज के अलाइनमेंट और फाफामऊ की ओर जाने वाले रास्ते का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने गंगा नदी में चल रहे रेत ड्रेजिंग कार्यों का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि अगले दो दिनों में अस्थाई ब्रिज का निर्माण प्रारंभ कर इसे 10 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। इसके लिए उन्होंने नाव से उस स्थान का दौरा किया, जहां ब्रिज बनना है, और गंगा नदी की गहराई एवं अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।

मटेरियल स्टैकिंग यार्ड और फैब्रिकेशन यार्ड का भी निरीक्षण किया गया। स्टील पाइल ब्रिज के डिजाइन और ड्राइंग संबंधित जानकारियों को परखा गया। ठेकेदार ने अवगत कराया कि ब्रिज निर्माण के लिए पर्याप्त सामग्री साइट पर उपलब्ध है, और शेष सामग्री अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक पहुंच जाएगी।

रिपोर्ट- मो रिजवान अंसारी. जिला संवाददाता इलाहाबाद
Comment As:

Comment (0)