मिर्जापुर कुएं में गिरी बकरी को निकालते समय रस्सी टूटने से किसान गिरा मौत


मिर्जापुर कुएं में गिरी बकरी को निकालते समय रस्सी टूटने से किसान गिरा मौत
मिर्जापुर:- कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ चौकी अंतर्गत नरायनपुर गांव निवासी 42 वर्षीय पप्पू पटेल किसान थे।देर शाम किसान की बकरी घर से कुछ दूर कुएं में गिर गई थी।जानकारी होते ही किसान आस-पास के लोगों की मदद से रस्सी के सहारे कुएं में गिरी बकरी को निकालने लगा। बकरी को निकलने के लिए किसान कुएं में उतर गया। बकरी को साथ में लेकर रस्सी के सहारे बाहर निकल रहा था। इसी बीच रस्सी बीच से टूट गई और किसान बकरी समेत कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने से किसान की मौत हो गई। जबकि बकरी बाल बाल बच गई।
ग्रामीणों की मदद से किसान के शव को किसी तरह बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की सूचना पर कछवां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को तीन पुत्र हैं। परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया।

टापू निवासी पुष्पा देवी और उनके परिवार के सदस्यों को मिला न्याय स्थाई लोक अदालत के हस्तक्षेप पर बीमा कंपनी ने 15 लाख रूपये का चेक दिया

अवैध पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों का संचालन मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी कौन है जिम्मेदार इन अवैध फर्मो के संचालन की
