•   Monday, 07 Apr, 2025
Prayagraj Dhoomanganj Police arrested the wanted accused on charges of rape

धूमनगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

धूमनगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रयागराज। 17 अक्टूबर 2024 – धूमनगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बलात्कार, गर्भपात, छेड़छाड़, धमकी और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने बताया कि महेश कुमार, उम्र 29 वर्ष, निवासी कौशाम्बी, को मुखबिर की सूचना पर मुण्डेरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धूमनगंज थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हंसराज सिंह, कांस्टेबल कपिल बाबू, और महिला कांस्टेबल मीना गौतम शामिल थे।

रिपोर्ट- मो रिजवान अंसारी. जिला संवाददाता इलाहाबाद
Comment As:

Comment (0)