•   Tuesday, 08 Apr, 2025
Sonbhadra One tree is like a hundred sons and every person should plant a tree in his house courtyar

सोनभद्र एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर आंगन छत खेत खलिहान जहां कहीं भी जगह मिले वहां वृक्षारोपण करना चाहिए

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

नगर में निकाली गई पर्यावरण जन जागरूकता पदयात्रा

सोनभद्र एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर आंगन छत खेत खलिहान जहां कहीं भी जगह मिले वहां वृक्षारोपण करना चाहिए

वृक्ष और जल पृथ्वी वासियों के जीवन का आधार है बरसात के मुख्य कारक है और भूजल एवं जल स्रोतों के अन्य संसाधनों के कारण  पृथ्वी पर खेती- बारी, बागवानी संभव है। जल ही मानव जीवन का आधार है और इसके बिना मानव जीवन असंभव है इसलिए हमें भूमिगत जल का संरक्षण करना चाहिए और कम से कम जल का दोहन करना चाहिए, हमारे द्वारा संरक्षित  जल से दूसरा व्यक्ति लाभान्वित हो सके यही हम सब की भावना होनी चाहिए।
उपरोक्त विचार सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गई जन जागरूकता पदयात्रा के समापन स्थल पर व्यक्त किया गया। 
  यह पदयात्रा जनपद सोनभद्र के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मुख्य चौराहे पर स्थित मां शीतला मंदिर धाम पर विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी द्वारा सदर विधायक भूपेश चौबे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। यहां से आरंभ हुआ और यह पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ दडईत बाबा मंदिर परिसर में समाप्त हुआ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, राकेश मेहता, रविंद्र केसरी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला, अंशु अग्रहरि, सरोज केसरी, प्रमिला त्रिपाठी, नर्मदा देवी, रुबी गुप्ता, विष्णु पासवान, रवि प्रकाश चौबे, धर्मवीर त्यागी, अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष भारती, अशोक भारती, अतुल कनौजिया, श्रीजन श्रीवास्तव, दुर्गेश केडिया, विकास मिश्रा, आशीष केसरी, उत्कर्ष पांडे, विष्णु पासवान, अनमोल सोनी, महेश सोनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-श्रीराम शुक्ला. सोनभद्र
Comment As:

Comment (0)